बुधवार, 28 मई 2014

मोदी जी

मोदी जी
Picture of Shri.Narendra Modi


अबकी बार मोदी सरकार
यह सपना हो गया साकार
अब  होगा दलितों का उद्धार
माँ बहनो का होगा सत्कार  |

यही है मोदी जी का विचार
सबको मिलेगा अपना अधिकार
फरियादी की फ़रियाद नहीं होगी बेकार
उसका भी होगा उचित उपचार |

मोदी जी का नारा है
भारत को सर्वश्रेठ बनाना है
अपने को देश हित में समर्पित करना है
देश को प्रगति व् विकास की ओऱ बढ़ाना है  |

चल पड़े देश भक्त देश सेवा का लेकर संकल्प
जिसका नही है कोई विकल्प
इसी भावना से देश चलाना है
घर घर में खुशहाली लाना है  |

सवा करोड़ लोगो का है यह सपना
मोदी जी में दिख रहा है सबको अपनों में अपना
उनके निर्देशन में देश प्रगति  की ओऱ बढ़ेगा
सबके सपने भी साकार करेगा |

सविंधान की पवित्रता को कायम रखना है
विश्व को सही लोकतंत्र बना कर दिखाना है
मोदी जी के राज्य में सबकी पूरी होंगी आशा
यही है हम सबकी अभिलाषा |

मोदी जी कहते है सदा सोच समझ कर बात
नहीं करते किसी पर अनर्गल घात प्रतिघात
विपक्षी बनाते रहे तरह तरह की बात

मिल गई उनको अपने कथनो की सौगात |

1 टिप्पणी :